Visual Studio Code - download and installation
Visual Studio Code (VS Code) एक lightweight, free और open-source code editor है जिसे Microsoft ने विकसित किया है। इसे Windows, macOS और Linux पर चलाया जा सकता है। डाउनलोड करने के लिए official website पर जाएं और अपने OS के अनुसार installer डाउनलोड करें।
यहाँ पर आपको Visual Studio Code (VS Code) को Download and install करने की पूरी Process मिल रही है।
🔗 VS Code का Download Link:
👉 https://code.visualstudio.com/
(Official Website – Absolutely Safe and Free)
🛠️ VS Code को Install
✅ Step 1: Download करें
1- सबसे पहले अपने computer or laptop पर internet browser खोलें।
2- Google में जाएं और सर्च करें: "Download VS Code" या सीधे Official site पर जाएं:👉 https://code.visualstudio.com
3- वेबसाइट खुलने के बाद आपको "Download for Windows" का बटन दिखेगा।
4- अगर आप Mac या Linux यूज़र हैं, तो उसके ऑप्शन भी मिलते हैं।
5- Windows यूज़र "Download for Windows" पर क्लिक करें।
6- एक .exe फाइल (Installer) आपके कंप्यूटर में डाउनलोड हो जाएगी।
✅ Step 2: इंस्टॉल करना शुरू करें
1- अब उस डाउनलोड की गई .exe फाइल पर डबल क्लिक करें।
2- Installation विंडो खुलेगी — “I accept the agreement” चुनें।
3- “Next” बटन पर क्लिक करें।
4- अब आपको Installation location चुनने को कहा जाएगा।
5- Default location रहने दें और फिर “Next” पर क्लिक करें।
6- अगली स्क्रीन में कुछ ऑप्शन मिलेंगे — इन्हें भी टिक करें:
[i] ✅ Create a desktop icon
[ii] ✅ Add to PATH (बहुत ज़रूरी है)
[iii] ✅ Register Code as editor for supported files
7- अब “Next” और फिर “Install” पर क्लिक करें।
8- Installation शुरू हो जाएगी — कुछ सेकंड इंतजार करें।
9- जैसे ही VS Code इंस्टॉल हो जाए, "Finish" पर क्लिक करें।
10 - ✅ “Launch Visual Studio Code” को टिक रहने दें।
11- अब Visual Studio Code पहली बार खुलेगा।
✅ Step 3: VS Code शुरू करें
1- अब Visual Studio Code पहली बार खुलेगा।
2- आपको Welcome स्क्रीन दिखाई देगी।
3- यहां आप टेम्प्लेट्स, थीम्स और एक्सटेंशन्स जोड़ सकते हैं।
4- अब आप अपने फोल्डर या प्रोजेक्ट को ओपन कर सकते हैं।
5- फाइल मेन्यू में जाएं और “Open Folder” चुनें।
6- या आप “File > New File” से नई HTML फाइल बना सकते हैं।
7- फाइल को सेव करें जैसे: index.html, style.css, या script.js
8- कोड लिखने के लिए अब आप पूरी तरह तैयार हैं।
9- Auto-complete, suggestions और IntelliSense VS Code में मौजूद हैं।
10 -कोडिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए Extensions इंस्टॉल करें।
11- सबसे ज़रूरी एक्सटेंशन है: ✅ Live Server
12- Extensions पैनल खोलने के लिए: Ctrl + Shift + X दबाएं।
13- Live Server” सर्च करें और Install बटन दबाएं।
14- HTML फाइल पर राइट क्लिक करें → “Open with Live Server”
15- आपका वेब पेज अब ब्राउज़र में लाइव दिखाई देगा।
16- कोड में बदलाव करने पर ब्राउज़र ऑटो-रिफ्रेश होता है।
17- आप Dark/Light Theme भी सेट कर सकते हैं VS Code में।
18- बहुत सारे कीबोर्ड शॉर्टकट भी मिलते हैं जैसे Ctrl + /, Ctrl + B आदि।
19- VS Code पूरी तरह फ्री, सुरक्षित और ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर है।
20- अब आप HTML, CSS, और JavaScript प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं! 🎉
💡 Mac और Linux के लिए
1- Mac: .dmg फाइल डाउनलोड करें और डबल क्लिक करके Drag to Applications करें
2- Linux: .deb या .rpm पैकेज डाउनलोड करें (Ubuntu, Fedora आदि के अनुसार)
📌 Recommended Extensions (इंस्टॉल करने के बाद)
1- ✅ Live Server – HTML फाइल को ब्राउज़र में लाइव देखने के लिए
2- ✅ Prettier – कोड को automatically format करने के लिए
3- ✅ HTML CSS Support – बेहतर auto-complete के लिए
4- ✅ JavaScript (ES6) code snippets
Comments
Post a Comment