HTML Link

नमस्ते दोस्तों! Web Development की दुनिया में Links (Hyperlinks) वो पुल हैं जो Internet को आपस में जोड़ते हैं। आज हम Anchor (<a>) Tag और इसके सभी Advanced features को बारीकी से समझेंगे।

 


1. The Anchor (<a>) Tag

Anchor Tag का मुख्य काम Hyperlinks बनाना है। जब आप किसी Text या image पर click करके किसी दूसरे Web page या Website पर पहुँचते हैं, तो उसके पीछे यही tag काम कर रहा होता है।

<a href="https://qlcbypk.blogspot.com/">Go to Quick Learn Code </a>


[A] Basic Structure

एक Anchor Tag  के दो मुख्य हिस्से होते हैं:

[i] href Attribute: यह वह रास्ता (Destination) है जहाँ आप जाना चाहते हैं।

[ii] Clickable Content: वह Text या image जिस पर यूजर click करेगा।

<a href="https://qlcbypk.blogspot.com/">Go to Quick Learn Code </a>





[B] href Attribute (Hypertext Reference)

href Anchor Tag का सबसे जरूरी हिस्सा है। इसके बिना Link काम नहीं करेगा।

[i] Absolute URL: जब आप किसी बाहरी Website का पूरा पता देते हैं।

<a href="https://qlcbypk.blogspot.com/" target="_blank">Open Quick Learn Code (New Tab)</a>


[ii] Relative URL: जब आप अपनी ही Website के किसी दूसरे page को Link करते हैं।

<a href="contact.html" title="Click here to contact us">Contact Page</a>

<a href="#section-2">Go to Section 2</a>





[C]  Anchor Tag के मुख्य Attributes


Attribute

Purpose (उद्देश्य)

href

गंतव्य (Destination) का URL सेट करता है।

target

तय करता है कि Link उसी Tab में खुलेगा या नए Tab में।

title

माउस ले जाने पर एक छोटा 'Tooltip' Text दिखाता है।

download

ब्राउज़र को Link खोलने के बजाय File Download करने का निर्देश देता है।





💡 Anchor Tag की कुछ खास बातें:


[i] Default Style: ब्राउज़र में Unvisited Link नीले रंग के और Underline होते हैं।

[ii] State: Visite किए गए Links का रंग बैंगनी (Purple) हो जाता है।

[iii] Clickable Items: आप सिर्फ Text ही नहीं, बल्कि Images, Buttons, और <div> को भी Anchor Tag के अंदर डाल सकते हैं ताकि वो Link बन सकें।





2. The Target Attribute

By default, जब आप किसी Link पर Click करते हैं, तो नया Page उसी Window या Tab में खुल जाता है। लेकिन कई बार हम चाहते हैं कि हमारा वर्तमान Page (Current Page) खुला रहे और Link नए Tab में खुले। यहीं पर Target Attribute काम आता है।


इसके 4 मुख्य Values होते हैं:

[i] _self (Default): यह Default वैल्यू है। Link उसी Tab या Window में खुलता है जहाँ Click किया गया था।

<a href="https://qlcbypk.blogspot.com/" target="_self">Open Google in Same Tab</a>


[iI] _blank (Most Popular): Link को एक New Tab या नई Window में खोलता है। इसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब आप यूजर को अपनी Website से बाहर किसी और Website पर भेज रहे हों।

<a href="https://qlcbypk.blogspot.com/" target="_blank">Open Wikipedia in New Tab</a>


[iII] _parent: Link को 'Parent Frame' में खोलता है। (इसका उपयोग ज्यादातर <iframe> के साथ होता है)।


[iV] _top: यह सभी Frames' को हटाकर Link को पूरी Window के 'Full Body' में खोलता है।

<a href="https://qlcbypk.blogspot.com/" target="_top">Open GitHub in Full Window</a>




💡 Tips for Using Target Attribute


[i] User Experience (UX): अगर आप अपनी ही Website के किसी दूसरे Page का Link दे रहे हैं, तो target="_self" (यानी कुछ न लिखें) का इस्तेमाल करें। इससे यूजर को बार-बार नए Tab बंद नहीं करने पड़ेंगे।


[iI] External Links: अगर आप किसी दूसरी Website का Link दे रहे हैं, तो हमेशा target="_blank" का उपयोग करें। इससे यूजर आपकी Website को भूलेगा नहीं, क्योंकि आपका Page उसके ब्राउज़र में पीछे खुला रहेगा।


[iII] Security Note: जब आप target="_blank" का उपयोग करते हैं, तो सुरक्षा के लिए Developers अक्सर rel="noopener noreferrer" का भी उपयोग करते हैं ताकि नई खुली हुई Website आपके ओरिजिनल Page को कंट्रोल न कर सके।


noopener noreferrer : जब कोई User किसी Link पर Click करता है, तो Browser Default रूप से एक Referrer Header भेजता है। इसका मतलब है कि दूसरी Website को पता चल जाता है कि User आपकी Website से वहां पहुँचा है। rel="noreferrer" इसी जानकारी को छुपाने का काम करता है।



📝 Quick Summary



Target Value

Opening Location

Common Use

_self

Same Tab

Internal Pages

_blank

New Tab

External Websites

_top

Full Window

Breaking Frames





3. Base Path in Hyperlinks

जब हम किसी File को Link करते हैं, तो हम दो तरह के रास्तों (Paths) का उपयोग कर सकते हैं


1. Absolute Path (पूर्ण पता)

यह किसी File का पूरा इंटरनेट पता होता है। इसमें https://www.domain.com/ शामिल होता है।

कब इस्तेमाल करें: जब आप किसी दूसरी Website का Link दे रहे हों।

<a href="https://www.facebook.com/qlcbypk">External Link to Facebook</a>




2. Relative Path (सापेक्ष पता)

यह आपकी अपनी Website के Base Path (मुख्य फोल्डर) के संदर्भ में File का पता होता है। इसमें डोमेन नेम लिखने की जरूरत नहीं होती।

कब इस्तेमाल करें: जब आप अपनी ही Website के एक Page से दूसरे Page को Link कर रहे हों।

<a href="contact.html">Go to Contact Page</a>

<a href="images/profile.jpg">View My Profile Photo</a>

<a href="../index.html">Back to Home</a>





📂 Folder Structure

Base Path को समझने के लिए आपको फोल्डर स्ट्रक्चर समझना होगा:

[i]  / (Root): यह आपकी Website का सबसे मुख्य फोल्डर (Home) है।

[ii] ./ (Current): यह उस फोल्डर को दर्शाता है जिसमें आप अभी मौजूद हैं।

[iii] ../ (Parent): यह एक लेवल पीछे (बाहर) जाने के लिए इस्तेमाल होता है।






💡 The <base> Tag  

HTML में एक खास Tag होता है: <base>। अगर आप इसे अपने Document के <head> Section में डाल देते हैं, तो ब्राउज़र उसी को पूरी Website का Default "Base Path" मान लेता है।


<!DOCTYPE html>

<html lang="en">

<head>

    <meta charset="UTF-8">

    <meta name="viewport" content="width=device-width, initial-scale=1.0">

    <title>base tag</title>

    <base href="https://qlcbypk.blogspot.com/">

</head>

<body>

    <img src="logo.png">

</body>

</html>




📝 Quick Summary



Path Type

Example

Usage

Absolute

https://qlcbycode.blogspot.com/

External links

Relative

about.html

Same folder links

Sub-folder

services/web.html

Inside a folder

Go Back

../home.html

Parent folder links





4. 🖼️ Image Links: 

Image Links का मतलब है किसी Photo या image को एक बटन की तरह इस्तेमाल करना। जब कोई यूजर उस image पर Click करता है, तो वह किसी दूसरे Page या Website पर पहुँच जाता है।

HTML में image को Link बनाने का तरीका बहुत ही सरल है। आपको बस <img> Tag (जो image दिखाता है) को <a> Tag (जो Link बनाता है) के अंदर लपेटना (wrap) होता है।



[A] Basic Concept

[i]  <a> Tag 'Destination' तय करता है।

[ii] <img> Tag 'Face' (चेहरा) तय करता है जिस पर Click होगा।


<a href="https://qlcbypk.blogspot.com/">

    <img src="logo.png" alt="Visit Google" style="width:150px;">

</a>


[B] Image Link with Target Attribute

आप image Link के साथ भी target="_blank" का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तब काम आता है जब आप चाहते हैं कि image पर Click करने से यूजर आपकी साइट न छोड़े और Link New Tab में खुले।

<a href="https://www.youtube.com" target="_blank">

    <img src="youtube-icon.png" alt="Watch Videos" style="width:50px;">

</a>


[C] Image Link for Email 

आप किसी "Email Icon" या अपनी फोटो को भी mailto: के साथ जोड़ सकते हैं ताकि Click करते ही ईमेल भेजने का विकल्प आ जाए।

<a href="mailto:contact@mysite.com">

    <img src="email-button.png" alt="Send us an Email" style="width:100px;">

</a>





💡 Best Practices (जरूरी बातें)



[i] Alt Attribute: image Link में alt Text डालना बहुत जरूरी है। अगर image Load नहीं होती, तो यूजर को alt Text पढ़कर पता चल जाएगा कि यह Link कहाँ ले जाएगा।


[ii] No Border: पुराने ब्राउज़र्स में image Link के चारों ओर एक नीला बॉर्डर आ जाता था। इसे हटाने के लिए हम CSS में border: none; का इस्तेमाल करते हैं।


[iii] Hover Effect: अच्छे यूजर एक्सपीरियंस के लिए image पर माउस ले जाने पर उसकी opacity (धुंधलापन) कम या ज्यादा करना एक अच्छा आईडिया है।



📝 Quick Summary



Action

HTML Structure

Simple Image Link

<a> <img src="..."> </a>

New Tab Image Link

<a target="_blank"> <img ...> </a>

Email Image Link

<a href="mailto:..."> <img ...> </a>




5. Email Links  

HTML में ईमेल Link बनाने के लिए हम <a> Tag के href attributeमें mailto: Keyword का उपयोग करते हैं।


[i] Simple Email Link

यह सबसे साधारण तरीका है। इसमें सिर्फ रिसीवर का ईमेल एड्रेस दिया जाता है।

Syntax: <a href="mailto:email@example.com">Send Email</a>

<a href="mailto:contact@yourdomain.com">Email Us Directly</a>




[ii]  Email Link with Subject

अगर आप चाहते हैं कि जब यूजर ईमेल भेजे, तो उसका Subject (विषय) पहले से ही लिखा हुआ आए, तो हम ?subject= का उपयोग करते हैं।

Note: स्पेस देने के लिए %20 का इस्तेमाल करना सबसे सुरक्षित तरीका है।

<a href="mailto:hr@company.com?subject=Job%20Application&body=Hello,%20I%20am%20interested%20in%20the%20job%20opening.">

    Apply Now

</a>



[iii] Email Link with Body

आप ईमेल के मुख्य मैसेज (Body) को भी पहले से भर सकते हैं। इसके लिए &body= का उपयोग किया जाता है।

<a href="mailto:ceo@firm.com,cto@firm.com">Email the Leadership Team</a>




💡 महत्वपूर्ण बातें (Important Tips)


[i] Special Characters: ईमेल Link में स्पेस के लिए %20 और लाइन ब्रेक के लिए %0A का इस्तेमाल किया जाता है।


[ii] CC and BCC: आप &cc= और &bcc= का इस्तेमाल करके दूसरे लोगों को भी कॉपी में रख सकते हैं।

Example: mailto:a@test.com?cc=b@test.com


[iii] Spam Warning: पब्लिक Website पर अपना ईमेल एड्रेस इस तरह डालना स्पैम बॉट्स (Spam Bots) को न्योता देना हो सकता है। इसे बचाने के लिए कई लोग कांटेक्ट फॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं।





📝 Quick Summary 



Requirement

Code Snippet

Only Email

mailto:name@mail.com

With Subject

?subject=Hello

With Body

&body=Message%20Here

Multiple Emails

mailto:a@mail.com,b@mail.com





6. 📥 Downloadable Links (File Download करना)

Downloadable Links का उपयोग तब किया जाता है जब आप चाहते हैं कि यूजर किसी Link पर Click करे और वह File (जैसे PDF, Image, या ZIP) ब्राउज़र में खुलने के बजाय सीधे कंप्यूटर या मोबाइल में Download हो जाए।

आइए इसे विस्तार से समझते हैं:


HTML5 में download attribute ने File शेयरिंग को बहुत आसान बना दिया है। पहले Files को Download करवाने के लिए मुश्किल server coding की जरूरत होती थी, लेकिन अब यह सिर्फ एक attribute से मुमकिन है।


[A] Simple Downloadable Link

जब आप किसी Link में download attribute जोड़ते हैं, तो ब्राउज़र समझ जाता है कि उसे यह File देखनी नहीं बल्कि सेव करनी है।

Syntax: <a href="path/to/file" download>Download Link</a>

<a href="manual.pdf" download>Download User Manual</a>

<a href="report.pdf" download>Download Report</a>



[B] Custom File Name

आप download attributeके अंदर एक वैल्यू दे सकते हैं। इससे जब यूजर File Download करेगा, तो File उसी नए नाम से सेव होगी जो आपने दिया है।

Example: अगर असली File का नाम landscape-01.jpg है, तो आप उसे Beautiful-Nature के नाम से Download करवा सकते हैं।

<a href="landscape-01.jpg" download="Beautiful-Nature">Download Image</a>

<a href="image-01.jpg" download="My-Vacation-Photo">Download Photo</a>



[C] Different File Types

आप किसी भी तरह की File को Download Link बना सकते हैं:

[i] PDF: ई-बुक्स या रिपोर्ट्स के लिए।

[ii] ZIP: सॉफ्टवेयर्स या प्रोजेक्ट Filesों के लिए।

[iii] Images: हाई-क्वालिटी वॉलपेपर्स के लिए।


<a href="project-files.zip" download>Download Source Code (ZIP)</a>

<a href="source-code.zip" download>Download Project Files (ZIP)</a>


<a href="e-book.pdf" download="My-Free-Ebook">

    <img src="download-btn-icon.png" alt="Download PDF">

</a>


<a href="guide.pdf" download>

    <img src="download-icon.png" alt="Download PDF">

</a>






💡 Important Tips


[i] Same Origin Policy: सुरक्षा कारणों से, download attributeतभी काम करता है जब File उसी Website के सर्वर पर हो जहाँ से उसे Download किया जा रहा है। अगर आप किसी दूसरी Website (जैसे Google Drive) का Link देंगे, तो शायद वह Download न होकर ब्राउज़र में खुल जाए।

[ii] File Size: भारी Filesों (जैसे ZIP या Video) के पास File का साइज (जैसे: 50MB) लिख देना यूजर के लिए अच्छा रहता है।

[iii] Browser Support: लगभग सभी आधुनिक ब्राउज़र्स (Chrome, Firefox, Edge, Safari) इस attributeको सपोर्ट करते हैं।



📝 Quick Summary



Goal

Code Snippet

Normal Download

<a href="..." download>

Rename File

<a href="..." download="NewName">

PDF Download

<a href="file.pdf" download>

Image Download

<a href="photo.jpg" download>





7. 🎨 Styling Hyperlinks (Links को सजाना)

By default, HTML Links नीले (blue) और अंडरलाइन होते हैं। लेकिन CSS का इस्तेमाल करके हम इनका रंग, बैकग्राउंड और Click करने का अहसास बदल सकते हैं।


[A]  Link States (Link की अवस्थाएँ)

CSS में Link्स की 4 मुख्य अवस्थाएँ होती हैं, जिन्हें Pseudo-classes कहते हैं:

[i] a:link: एक साधारण, बिना देखा गया Link।

[ii] a:visited: वह Link जिसे यूजर एक बार देख चुका है।

[iii] a:hover: जब यूजर माउस को Link के ऊपर ले जाता है।

[iv] a:active: वह पल जब Link पर Click किया जाता है।




[B] Common Styling Properties

[i] text-decoration: none;: Link के नीचे से अंडरलाइन हटाने के लिए।

[ii] color:: Link का Text कलर बदलने के लिए।

[iii] background-color:: Link को बटन जैसा लुक देने के लिए।

[iv] padding:: बटन के अंदर जगह बनाने के लिए।




<style>

    /* Styling the link like a button */

    .my-button {

        background-color: #3498db; /* Blue background */

        color: white;              /* White text */

        padding: 10px 20px;        /* Space inside button */

        text-decoration: none;     /* Remove underline */

        border-radius: 5px;        /* Rounded corners */

        display: inline-block;     /* Proper box structure */

        transition: 0.3s;          /* Smooth animation */

    }


    /* Effect when mouse hovers over the button */

    .my-button:hover {

        background-color: #2980b9; /* Darker blue on hover */

        box-shadow: 0px 4px 8px rgba(0,0,0,0.2); /* Shadow effect */

    }


    /* Style for a visited link */

    .my-button:visited {

        color: #f1f1f1;

    }

</style>

<a href="https://www.example.com" class="my-button">Download Now</a>





💡 User Experience (UX) के लिए टिप्स


[i] Cursor Style: हमेशा सुनिश्चित करें कि Link पर माउस ले जाने पर कर्सर pointer (हाथ का निशान) बन जाए।

[ii] Visual Feedback: :hover Effect देना बहुत जरूरी है, ताकि यूजर को पता चले कि यह हिस्सा Click करने योग्य है।

[iii] Contrast: Text का रंग ऐसा रखें जो बैकग्राउंड पर साफ दिखाई दे।




📝 Quick Summary


Property

Description

text-decoration

Underline हटाने या जोड़ने के लिए।

a:hover

माउस ले जाने पर आने वाला Effect।

border-radius

किनारों को गोल (Rounded) करने के लिए।

transition

कलर बदलने की रफ़्तार को धीमा और स्मूथ करने के लिए।











—————— ——————





Comments

Popular Posts

HTML Introduction

HTML Text Editors

CREATE DATABASE

You might like

Quick Learn Code by PK

Quick Learn Code by PK (@QLCbyPK) एक उपयोगी और beginner-friendly platform है, जहाँ आप HTML, CSS, Bootstrap, JavaScript, jQuery, PHP, CodeIgniter, C, C++, और SQL जैसी programming languages आसानी से सीख सकते हैं।


Follow us