HTML Text Editors
अगर आप Web Development की शुरुआत कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि HTML file असल में एक Text file होती है। इसलिए, HTML file बनाने के लिए हम किसी भी Text Editor का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Text Editors वे Programs होते हैं जो हमें किसी लिखे हुए Text को Edit करने की अनुमति देते हैं। एक Web page बनाने के लिए हमें अपना Code किसी Text Editor में ही लिखना पड़ता है।
1. Notepad (Beginners के लिए बेस्ट)
एक Beginner के लिए सबसे अच्छा Text Editor Notepad (Windows) या TextEdit (Mac) होता है। Notepad एक बहुत ही simple editor है जो Windows के सभी versions में पहले से मौजूद होता है।
Notepad में HTML Code लिखने के Steps:
Step 1: अपने PC में Notepad Open करें।
Step 2: अपना HTML Code लिखें।
Step 3: File को save करते समय .htm या .html extension का इस्तेमाल करें।
Step 4: अब उस File location पर जाएँ जहाँ आपने इसे Save किया है। उस पर double-click करें या Open with option का उपयोग करके उसे अपने Web Browser में खोलें।
2. Notepad++
अगर आप Notepad से थोड़ा आगे बढ़ना चाहते हैं लेकिन एक भारी Software इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो Notepad++ एक बेहतरीन विकल्प है। यह एक Open-source और बहुत ही Lightweight (हल्का) Editor है।
Notepad++ की खास बातें (Key Features):
[i] Syntax Highlighting: यह Code को अलग-अलग रंगों में दिखाता है, जिससे Tags पहचानना आसान हो जाता है।
[ii] Multiple Tabs: आप एक साथ कई HTML, CSS, और JavaScript Files पर काम कर सकते हैं।
[iii] Plugins Support: इसमें आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से extra फीचर्स के लिए Plugins जोड़ सकते हैं।
[iv] Search and Replace: पूरी फाइल में किसी भी शब्द को ढूंढना और बदलना बहुत आसान है।
Notepad++ को इस्तेमाल करने के लिए आपको इसे Internet से Download और Install करना होगा। आप इसे Notepad++ Official Website से डाउनलोड कर सकते हैं।
Notepad++ में HTML Code लिखने के Steps:
Step 1: अपने PC में Notepad Open करें।
Step 2: अपना HTML Code लिखें।
Step 3: File को save करते समय .htm या .html extension का इस्तेमाल करें।
Step 4: अब उस File location पर जाएँ जहाँ आपने इसे Save किया है। उस पर double-click करें या Open with option का उपयोग करके उसे अपने Web Browser में खोलें।
3. Sublime Text Editor
जब आप HTML के Basics सीख लेते हैं, तब आपको Professional Text Editors का इस्तेमाल करना चाहिए। ये आपको तेज़ और efficient कोडिंग करने में मदद करते हैं।
Sublime Text को इस्तेमाल करने के लिए आपको इसे Internet से Download और Install करना होगा। आप इसे Sublime Text Official Website से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sublime Text इस्तेमाल करने का सही तरीका:
Step 1: Sublime Text को Open करें। नया पेज लेने के लिए CTRL+N दबाएँ।
Step 2 (सबसे ज़रूरी): Code लिखने से पहले File को Save करें। इसके लिए Ctrl+S दबाएँ और file का नाम .html extension के साथ रखें।
Tip: पहले Save करने से Sublime Text आपको Code लिखते समय Suggestions और Auto-completion के फीचर्स देता है।
Step 3: अपना Code लिखें।
Step 4: Browser में देखने के लिए पेज पर कहीं भी Right-click करें और "Open in Browser" पर क्लिक करें।
4. Visual Studio Code (VS Code)
आज के समय में VS Code दुनिया का सबसे लोकप्रिय और Professional Code Editor है। इसे Microsoft द्वारा बनाया गया है। अगर आप एक Professional Web Developer बनना चाहते हैं, तो यह आपकी पहली पसंद होनी चाहिए।
[i] IntelliSense: यह आपको Code लिखते समय बेहतरीन Suggestions देता है, जिससे कोडिंग की स्पीड बढ़ जाती है।
[ii] Extensions: इसमें हज़ारों मुफ्त Extensions उपलब्ध हैं (जैसे: Live Server), जो आपके काम को बहुत आसान बना देते हैं।
[iii] Integrated Terminal: आपको Command चलाने के लिए अलग से Terminal खोलने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
[iv] Git Integration: इसमें Version Control के लिए Git पहले से ही मौजूद है।
VS Code को इस्तेमाल करने के लिए आपको इसे Internet से Download और Install करना होगा। आप इसे VS Code Official Website से डाउनलोड कर सकते हैं।
VS Code क्यों इस्तेमाल करें?
Step 1: VS Code ओपन करें। नया पेज खोलने के लिए File ⤏ New Text File पर क्लिक करें या Ctrl+N दबाएँ।
Step 2: कोडिंग शुरू करने से पहले फाइल को .html extension के साथ सेव करें (Ctrl+S)।
Step 3: IntelliSense फीचर की मदद से अपना कोड तेज़ी से लिखें।
Step 4: File को Run करने के लिए उस Folder में जाएँ जहाँ आपने File Save की है और उसे Double-click करके किसी भी Web Browser में खोलें।
ज़रूरी जानकारी (Note)
आप अपनी HTML file को किसी भी Web Browser में चला सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि कुछ पुराने Browsers में कुछ नए HTML Tags शायद Support न करें। इसलिए हमेशा Updated Browser का उपयोग करें।
उम्मीद है कि Quick Learn Code का यह ब्लॉग आपके लिए मददगार साबित हुआ होगा और अब आप समझ गए होंगे कि आपके लेवल के हिसाब से कौन सा HTML Text Editor बेस्ट है। याद रखिए, एडिटर चाहे कोई भी हो, सबसे ज़रूरी है कोडिंग की प्रैक्टिस करना।
लिखना शुरू करें, coding खुद-ब-खुद आ जाएगी।
—————— ✦✦✦ ——————
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)



.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)


.png)
Comments
Post a Comment